Monday, 23 April 2018

RRB Admit card 2018-आरआरबी एडमिट कार्ड 2018 ALP Exam Date Admit Card Download

RRB Admit card 2018 रेलवे भर्ती के बोर्ड के अंतर्गत होने वाली आरआरबी ग्रुप डी और आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2018 को समाप्त हो चुकी है। ख़बर है कि लगभग 2.8 करोड़ उम्मीदवारों ने ग्रुप डी और एएलपी के लिए आवेदन किया है। उम्मीद है की आरआरबी भर्ती 2018 के लिए पहली भर्ती परीक्षा अर्थात सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) अप्रैल/मई 2018 में आयोजित किया जायेगा। इसके लिए जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों के लिए ग्रुप डी एडमिट कार्ड और सहायक लोको पायलट भर्ती एडमिट कार्ड 2018 जारी करेगा। रेलवे भर्ती प्रवेश पत्र 2018 केवल उन्ही उम्मीदवारों को जारी किया जायेगा जिन्होंने अपनी पूरी सही जानकारी अपने आवदेन पत्र में दर्ज़ की है। उम्मीदवार हमारे इस पेज से आरआरबी एडमिट कार्ड 2018 से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आरआरबी एडमिट कार्ड 2018 RRB Admit Card 2018
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी और आरआरबी एएलपी/तकनीशियन सीबीटी परीक्षा की तारीखें जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में सीएएन 01/2018 के तहत 26,502 एएलपी/तकनीशियन और सीएएन 02/2018 के तहत 62,907 ग्रुप डी की रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया। अब जल्द ही आरआरबी एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।


RRB ALP भर्ती 2018 का पहला चरण शुरू हो चूका है | पहले चरण को पूरा होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड दूसरे चरण की निर्धारित परीक्षा विभिन्न भर्ती बोर्ड के माध्यम विभिन्न परीक्षा केंद्रों में (CBT) लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एएलपी परीक्षा प्रवेश पत्र 2018 के माध्यम से आरआरबी एएलपी परीक्षा 2018 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को RRB अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर उनके प्रवेश पत्र जारी करेगा | जो आप RRB द्वारा जारी करने के बाद डाउनलोड कर सकते है | उम्मीदवार आरआरबी एपीएल सीबीटी परीक्षा 2018 में भाग लेने से पहले प्रवेश पत्र में दिए गये दिशानिर्देशों को जांच कर लेवे ।

आरआरबी प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें ?
एडमिट कार्ड के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें यहाँ ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के द्वारा अपना प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र सेव करें और प्रिंट आउट ले लें।


No comments:

Post a Comment